मिलावटी खोवा,, को खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदौली के द्वारा किया गया नष्ट।
(रिपोर्ट - मदन मोहन/चंदौली)
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा जारी निर्देश एवं जिलाधिकारी चंदौली के आदेश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आगामी दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर केएन त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जीटी रोड दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे ब्रिज के नीचे दो वाहनों से लगभग 5 क्विंटल खोया पकड़ा। दोनों वाहनों में लगभग आठ लोगों के द्वारा बिक्री हेतु ले जाया जा रहे खोया का नमूना संकलित कर जांच हेतु प्रेषित किया। लगभग एक कुंटल 50 किलो लावारिस खोया का विनष्टीकरण कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹30000 है। आयोडीन सॉल्यूशन के माध्यम से मौके पर ही खोया में स्टार्च की जांच की गई। खोया में रिफाइंड और स्किम्ड मिल्क पाउडर का संदेह होने पर नमूनों का संकलन कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया गया। रामनगर कटेसर के पास स्थित रसभरी एवं रसगुल्ला के निर्माण केंद्र पर छापा मार कर छेने की मिठाई का एक नमूना संकलित किया गया। मिठाई निर्माण केंद्र पर साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए यह अभियान सतत रूप से चलाया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की आज की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव, अरविंद कुमार, रणवीर सिंह यादव एवं मनोज कुमार गोंड उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ